दूल्हे की नाबालिग बहन ने तमंचे संग किया था डांस, तमंचा देने वाला गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- मानधाता थाना क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में सात मई को आई बारात में तमंचा लेकर डांस करने वाली किशोरी दूल्हे की बहन थी। डांस करते समय बारात में शामिल एक युवक ने उसके हाथ में तमंचा दे दिया था। मामले में एसाआई ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए तमंचा देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज के फूलपुर भरौटी से बारात आई थी। बारात में दूल्हे की बहन का तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस छानबीन करने लगी। एसआई विनोद सिंह यादव ने दूल्हे के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि डांस करने वाली उसकी नाबालिग बहन को बारात में शामिल मऊआइमा निवासी आशीष कुमार पटेल ने तमंचा दे दिया था। एसआई ने तमंचा लहराने वाली किशोरी के साथ आशीष कुमार पटेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। एसआई अलंकार यादव ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.