बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजवाना में दूल्हे की गाड़ी समेत बारातियों का स्टंटबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव रजवाना से एक युवक की बारात गई थी। बारात जब देर शाम दुल्हन को लेकर गांव लौट रही थी तब दूल्हे की गाड़ी की छत गायब थी। वहीं उसके पीछे चल रही गाड़ियों में युवक कारों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते हुए चल रहे थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी का कहना है वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.