चंदौली, फरवरी 25 -- बबुरी (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बारात की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई। कार में दूल्हा पवन कुमार प्रजापति समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दूल्हा तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन इसकी जानकारी होते ही बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। बारातियों का कहना था कि चालक नशे में धुत था, जिसकी लापरवाही से यह घटना हुई। इस दुर्घटना में दूल्हे का स्मार्टफोन, सोने की चेन और अंगूठी पानी में खो गई। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव से बबुरी कस्बे में स्थित एक लॉन में जा रही थी। बबुरी कस्बे के पास दूल्हे को ले जा रही लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.