फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- पलवल,(अजित कुमार)। हथीन थाना अंतर्गत मंडकोला रोड पर दूल्हे की गाड़ी को रोककर हमला और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर मारपीट की और सोने के गहने लूट लिए। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर तीन नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना 15 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे हुई, जब नूंह के खेड़ाझेरा गांव निवासी राकिम की बारात धौज गांव जा रही थी। गांव मंडकोला के पास, एक कार और बाइकों पर सवार दो दर्जन से अधिक युवकों ने दूल्हे की गाड़ियों का रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी, डंडे, रॉड और सरियों से गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने दूल्हे के गले से 10 ग्राम सोने की चेन और गाड़ी में रखे सूटकेस से 20 ग्राम सोने की हसली, 20 ग्राम सोने...