गोरखपुर, मई 4 -- गुलरिहा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा बाजार में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच दूल्हे की कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि सहजनवा क्षेत्र से दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर महराजगंज की ओर जा रहा था। कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ सहबाला और चालक सवार थे। दोपहर करीब एक बजे घनघोर बारिश के दौरान जैसे ही कार गुलरिहा बाजार पहुंची, सामने से भटहट की ओर से वन-वे मार्ग पर आ रही एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई।कार में लगे एयरबैग खुल जाने से सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलरिहा बाजार में फोरलेन सड़क पर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.