आजमगढ़, मार्च 13 -- लाटघाट (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। बघावर गांव में बुधवार रात जयमाल के दौरान दूल्हे की कटी अंगुली देख कन्या पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक दोनों पक्षों में पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। महराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी युवक संयुक्त अरब अमीरात में रहता है। करीब छह माह पहले उसकी शादी रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव की युवती से तय हुई थी। शादी के लिए युवक करीब एक माह पहले घर आया था। बुधवार को बरात बघावर गांव पहुंची, जहां कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। इसी दौरान कन्या पक्ष के लोगों की नजर दूल्हे के दाहिने हाथ पर पड़ी, जिसमें बीच की अंगुली नहीं थी। यह देखकर कन्या पक्ष...