नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- साल 2000 में सकही कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म रिलीज हुई थी धड़कन। इस फिल्म की कहानी ने छाप छोड़ दी थी। देव, अंजलि और राम की ट्रायंगल लव स्टोरी ने उस एरा को खास बना दिया था। एक्टर्स ने अपनी परफॉरमेंस से खूब तारीफें बटोरी। लेकिन सबसे ज्यादा कमाल इस फिल्म के शानदार म्यूजिक ने किया। नदीम-श्रवण ने इस फिल्म के सभी गाने 3 साल के लंबे समय में तैयार किए। लेकिन एक गाने ने खास जगह बनाई। इस फिल्म का गाना 'दूल्हे का सेहरा' आज भी शादियों में बजने वाला सबसे बेस्ट गाना माना जाता है। लेकिन आप जानते हैं ये गाना कैसे बना था?गाने की अलग कहानी है नदीम-श्रवण की जोड़ी ने फिल्म धड़कन में कुल 5 गाने रखे थे। दो गानों को रिपीट किया गया था। लेकिन शानदार गानों की लिस्ट में 'दूल्हे का सेहरा' ऑडियंस का फेवरेट बन गया। इस फिल्म के सभ...