दूल्हा 'पाठक' नहीं 'निषाद' निकला, फेरों में गोत्र नहीं बता पाया, टूट गई शादी
नई दिल्ली, मई 6 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में निषाद युवक खुद को पाठक ब्राह्मण बता कर शादी करने पहुंच गया लेकिन भांवरों के समय पंडित के गोत्र पूछने पर उसका भेद खुल गया। गोत्र नहीं बता पाया तो फेरे रोक दिए गए। जांच-पड़ताल होने लगी। खुलासा हो गया कि दूल्हे का परिवार पाठक नहीं निषाद है। इस पर हंगामा मच गया। बात थाने तक पहुंची। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग वापस लौटा दी गई। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की शादी बांदा के जसपुरा क्षेत्र के अमारा निवासी प्रभू से तय हुई थी। दोनों पक्ष कई साल से सूरत में रहते हैं। वही पर उनकी शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोग पूरे इंतजाम के साथ जसपुरा के गेस्ट हाउस पहुंचे। यही पर शादी का कार्यक्रम था। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.