जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक महीने बाद भी दो मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवाज तेज हो गई है। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कहा कि एक मई को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ौर गांव निवासी आजाद बिन्द की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी तीन में से एक रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दो अन्य मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर अभी भी फरार हैं। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। अशोक सिंह ने कहा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा खोखला साबित हो रहा है। पुलिस चाह ले तो सभी आरोपी पकड़े जा सकते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें बच...