दूल्हा बन गया जी का जंजाल, दुल्हन के इशारे पर बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी 'खातिरदारी'
हरदोई, मई 14 -- Hardoi News: यूपी के हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आई शादी में एक दूल्हा लड़की वालों के लिए जी का जंजाल बन गया। दुल्हन के इशारे पर बारातियों की शामत आ गई। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने दूल्हा समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब थाने में उनकी खातिरदारी की जाएगी। दरअसल शाहाबाद कस्बे में धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए भरे मंडप में विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से जमकर मारपीट कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में रहने वाली अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की 13 मई को शादी होनी थी, जिसके लिये बारात 12 मई को पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को विवाह समारोह के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेन्द्र सिंह परमार को देखकर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.