मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर भंगहा टोला में शुक्रवार की रात दूल्हा बदलने पर वधू पक्ष ने हंगामा किया। दूल्हे के भाई को बंधक बना लिया। मामला बिगड़ता देख बिना दुल्हन के दूल्हा और बारात लौट गई। बताया जाता है कि कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाने के सोनबरसा निवासी कपल सहनी के पुत्र की बरियारपुर भंगहा सहनी टोला निवासी जगदीश मुखिया के यहां बारात आई थी। जयमाला से लेकर सिंदूरदान तक की रस्म पूरी हो गई। दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हा बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- वर और कन्या पक्ष में मारपीट के बाद वापस लौटी बारात इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की भी हुई। परिजनों का आरोप था कि पहले लड़का कोई और दिखाया गया और शादी किसी और से कराया गया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.