दूल्हा बदलकर लाया, नहीं हुई शादी
दरभंगा, मई 15 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 13 मई की रात विवाहोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी थी और घराती पक्ष बारातियों के इंतजार में थे। बारात तो आई, लेकिन तय लड़के की जगह दूसरे दूल्हे को देख कन्या पक्ष के लोग भड़क उठे। शादी रुक गई और कन्या पक्ष के लोगों ने दो महिलाओं सहित पांच बारातियों को पकड़ लिया। कन्या पक्ष का कहना था कि विवाह के लिए जिस लड़के की तस्वीर दिखाकर विवाह तय हुआ था, विवाह तय करवाने वाली दो महिलाओं ने उस लड़के को न लाकर किसी और व्यक्ति को दूल्हा बनाकर ले आई थी। यह भी पढ़ें- दूल्हा बन गया जी का जंजाल, दुल्हन के इशारे पर बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी 'खातिरदारी' दोनों महिलाएं जाले क्षेत्र की ही रहने वाली हैं और उसकी शादी पुपरी थाना क्षेत्र में है। इन महिलाओं ने लड़का पक्ष से 30 हजार रुपये भी लिये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.