नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शादी वाले होटल में दूल्हे की बहन को कमरा मिलने में देरी होने पर वर-बधू पक्ष में फेरों से पहले विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता टूट गया और बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मामला मांट कस्बा में राया रोड स्थित होटल एसडी ग्रांड पैलेस में शनिवार रात का है। यहां मांट के गांव नगला सुदामा निवासी लक्ष्मण सिंह की बेटी रेनू की शादी थी। दुल्हन पक्ष के लोग बरात आने पर हंसी खुशी बरातियों की आवभगत में व्यस्त थे। शादी का भव्य कार्यक्रम चल रहा था। मायापुरी कालोनी, लक्ष्मीनगर, जमुनापार निवासी अमर सिंह के बेटे यश की बारात आई थी। समारोह में दोनों पक्ष के करीब 400 लोग मौजूद थे। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के साथ तमाम लोगों ने फोटो शूट कराए। अन्य रस्में भी हुईं। देर रात अचानक मामूली सी बात पर विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.