फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- शिकोहाबाद के ग्राम नीम खेरिया में हाथों पर मेहंदी लगाए दुल्हन बारात के इंतजार में बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आने से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वर पक्ष से संपर्क किया लेकिन दूल्हा घर छोड़कर भाग गया था। ऐसे में कन्या पक्ष ने सोमवार देर रात वर पक्ष के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। दोनों पक्षों में खर्चे के लेनदेन के बाद समझौते की बात चल रही है। वहीं, पुलिस जांच कर रही है। बॉबी कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने अपने बेटी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद की अंबे नगर कॉलोनी निवासी जगजीवन राम के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। 27 अप्रैल को बारात आनी थी।रात 9 बजे तक बारात नहीं आई तो लड़की पक्ष को उसकी चिंता हुई। कन्या पक्ष ने लड़के के चाचा को फोन किया तो ज्ञात हुआ कि दूल्हा गायब है, किसी ने शाम को ही उसका अपहरण कर लिया है।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.