जौनपुर, अप्रैल 26 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मड़वा दोदक गांव से शनिवार को भदोही जिले में गई बरात दूल्हा और दुल्हन के चाचा के बीच विवाद होने पर बैरंग वापस आ गई। विवाह की रस्म पूरी नहीं हो सकी। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा व उसके भाई की पिटाई करने के साथ ही पिता व ताऊ सहित कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। 15 लाख रुपये नकद व दहेज के सामान लौटाने का वादा करने पर मुक्त हो सके। गांव के समरजीत शुक्ल के पुत्र शुभम शुक्ल का विवाह भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अमरनाथ शुक्ल की पुत्री शिवानी शुक्ला के साथ शनिवार को होना निर्धारित हुआ था। यह भी पढ़ें- दुल्हन पर नजर डालते ही अस्पताल पहुंच गया दूल्हा, जयमाल स्टेज पर हुआ बवाल, बाराती भी बुरी तरह फंसे धूमधाम से निकली बरात देर शाम कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंची। कन्या...