संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में मंगलवार को शादी की चल रही तैयारियों के बीच हुए हादसे में दुल्हन की बुआ की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कुछ घंटों के लिए तैयारियों पर ब्रेक लग गया। बाद में शादी की रस्म को पूरा करने के लिए तैयारी की गई।उमरी खुर्द के रहने वाले हरिश्चंद्र राजभर के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जिसमें सबसे छोटी बेटी शोभा की शादी डिहवा में तय किए थे। सोमवार की रात से टेंट और सजावट की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- छज्जा गिरने से वृद्धा की मौत, चार घायल उसी बीच सुबह झालर लगाते दौरान मकान का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। जिसमें भतीजी की शादी में शरीक होने आई 70 वर्षीय राजमती देवी निवासी पिपरा सुकाली पुरवा, ...