अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में जल्द जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। यहां करीब 30 लाख की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कई पूर्व सीएमएस ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। अस्पताल प्रशासन ने लगातार इसको लेकर रिमांडर भेजा। जिसके बाद नाले का निर्माण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यहां जलनिकासी को बेहतर करने की मांग होती रही है। गर्मी व बरसात के दिनों के अक्सर अस्पताल का नाला चोंक हो जाता था। अस्पताल प्रशासन व नगर निगम में कई पत्राचार होने के बाद नाले की सफाई शुरु होती थी। नाले के चोक हो जाने के कारण आईसीयू समेत अन्य दीवाल पर सीलन आ जाती थी। इसके साथ में यहां पर मौजूद उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहता था। आईसीयू में नाले के पास स्थित बेड पर काफी दुर्गन्ध रहती थी। यहां मरीजों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.