जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर । टाटा मेन हॉस्पिटल में शुक्रवार को हुई पानी की समस्या दूर हो गई और शनिवार को स्थिति सामान्य रही। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में पानी की कमी नहीं थी बल्कि जहां से सभी जगह पानी सप्लाई होता है वहां से पानी सप्लाई किया जा रहा था लेकिन पुराने बिल्डिंग में जिस पाइप से पानी पहुंचता है वह जाम हो गया था जिसके कारण उसमें पानी नहीं पहुंच रहा था। जबकि नई पांच मंजिली बिल्डिंग में पानी की उपलब्धता थी और मरीजों को परेशानी नहीं थी जबकि परेशानी से पुराने बिल्डिंग में थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...