बरेली, अप्रैल 5 -- दूर होगा जाम, घटेगा सफर का समय, छह रूटों पर शुरू हुआ सर्वे बरेली, मुख्य संवाददाता। शहर में लगभग सभी मार्गों पर लोगों को दिन में किसी न किसी समय जाम का सामना करना पड़ता है और इस वजह से सफर का समय बढ़ जाता है। इस समय को कम करने के लिए छह रूटों का चयन करके उनका सर्वे शुरू किया गया है। इस दौरान सफर का समय घटाने के लिए प्रमुख कारणों का अध्ययन कर उनका समाधान कराया जाएगा। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि आबादी बढ़ने के साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। कुछ जगह अतिक्रमण की समस्या है तो कहीं कोई अन्य कारण है, जिसकी वजह से जाम लगता है और लोगों को सफर तय करने में ज्यादा समय खर्च करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए छह रूट चिह्नित कर समय घटाने के लिए विभिन्न कारकों की पड़ताल कराई जा रही है। पांच दिन का यह सर्वे ...