प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: पितरों के तर्पण और संगम पूजन के लिए प्रयागराज आने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ पुरोहितों ने नई पहल शुरू की है। अब देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग ऑनलाइन माध्यम से संगम पर तर्पण, पूजन और दर्शन करा सकेंगे। इसके लिए 'जय त्रिवेणी जय प्रयाग' संस्था की ओर से वेब पेज तैयार किया गया है। संस्था की ओर से शुरू की गई इस सुविधा के जरिए श्रद्धालु दूर रहकर भी प्रयागराज के संगम क्षेत्र में होने वाले तर्पण और पूजन से जुड़ रहे हैं। खासतौर पर उन लोगों को इससे सुविधा मिलेगी, जो किसी कारण से प्रयागराज नहीं आ पा रहे हैं। संस्था के सदस्यों का कहना है कि वेब पेज के माध्यम से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन तर्पण, संगम पूजन और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पितृ पक्ष के दौरान इस सुविधा को लेकर अलग-अलग जिलों स...