शामली, अप्रैल 7 -- चौसाना। चौसाना में बिजली आपूर्ति का संकट अभी भी दूर होने का नाम नही रहा है। जिसके कारण नागरिको मे हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही,जिसके कारण लोगो ने जमकर विरोध जताया। चौसाना मे पिछले एक पखवाडे से बिजली की समस्या लोगो के सामने आ रही है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर जमकर विरोध कर रहे है। लोगेा का आरोप है कि मंगलवार को रोस्टर के मुताबिक बिजली चली गई थी। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि नौ बजे सप्लाई मिलेगी,जिससे वह लोग अपने रोजमर्रा के काम निपटा सकेगें। लेकिन सप्लाई नही मिल सकी और लोगो ने विरोध शुरू कर दिया। इंतजार करने के बाद दोपहर के समय तीन बजे सप्लाई आ सकी। बाद मे शाम को भी सप्लाई बाधित होने के कारण लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.