रांची, अक्टूबर 1 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन की गति को तेज करने और आधुनिक तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026' गुरुवार को संपन्न हो गया। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन एआई, टेलीमेडिसीन, डिजिटल हेल्थ स्टार्टअप और मेडटेक विनिर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि टेली-आईसीयू, टेली-रेडियोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पहाड़ी, सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री की टिप्पणी उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता और पहुंच को मजबूत करने का माध्यम होना चाहि...