नई दिल्ली, अगस्त 16 -- 16 अगस्त, रविवार, शक संवत् : 25 श्रावण (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 32 श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 02 रबि-उल्लावल, 1448, विक्रमी संवत् : श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि सायं 04.53 मिनट तक। चित्रा नक्षत्र, साध्य योग रात्रि 04.08 मिनट तक पश्चात शुभ योग, विष्टि (भद्रा) करण सायं 04.53 मिनट तक। चंद्रमा कन्या राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा सायं 04.53 मिनट तक। दूर्वा गणपति व्रत। वरद् चतुर्थी।दूर्वा गणेश चतुर्थी सावन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दूर्वा गणेश चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन गणपति को दूर्वा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से बप्पा की शरण में आने वाले के जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। द्रिक पंचांग...