दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, नए कैंपस के लिए बस सेवा शुरू होगी
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी नए शैक्षणिक सत्र के साथ अपने विस्तार के अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। अगस्त से शुरू होने वाले सत्र में विश्वविद्यालय की कई कक्षाएं सेक्टर-87 स्थित नए परिसर में संचालित होंगी। वर्तमान में अधिकांश विभागों और पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सेक्टर-51 स्थित परिसर से चल रही हैं, जबकि कुछ विभाग पहले ही नए परिसर में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। शेष विभागों को भी चरणबद्ध तरीके से नए परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी अंतिम चरण में है। विद्यार्थियों को लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित नए परिसर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों के दौरान नए व्यावसायिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.