प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण, नवाचार और पाठ्य सामग्री के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है।कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दोनों विश्वविद्यालय मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।उत्...