दूरस्थ क्षेत्र के लोग इलाज के लिए भटकने को मजबूर
अल्मोड़ा, जून 17 -- अल्मोड़ा। जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों के डॉक्टर गुरुवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। डॉक्टरों के कार्यबहिष्कार का सबसे अधिक खामियाजा दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को भुगतना पड़ा। मरीज मामूली सी बिमारी के इलाज के लिए भी भटकने को मजबूर हुए। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उतनी बेहतर नहीं हैं। लोगों को इलाज के लिए भटकना ना पड़े इसके लिए इन क्षेत्रों में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किए गए हैं। जिले में कुल 60 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित होते हैं। इनके माध्यम से किसी तरह दूरस्थ के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं, लेकिन अब डॉक्टरों के कार्यबहिष्कार से इन अस्पतालों का संचालन ठप पड़ा है। यह भी पढ़ें- दूरस्थ क्षेत्र के लोग इलाज के लिए भटकने को मजबूर अस्पतालों में डॉक्टरों के नहीं होने से दूरस्थ क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.