पटना, दिसम्बर 11 -- स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अपर निदेशक डॉ. हिमांशु चौहान ने कहा कि अब समेकित स्वास्थ्य सूचना प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी) के माध्यम से देश के दूरस्थ क्षेत्रों से भी वास्तविक समय (रियल-टाइम) डाटा दर्ज किया जाना संभव हो गया है। इससे संक्रामक रोगों को समय रहते नियंत्रित किया जा सकेगा। गुरुवार को आद्री की ओर से स्थानीय होटल में 'कम एवं मध्यम आय वाले देशों (एलएमआईसीएस) में स्वास्थ्य सूचना तकनीकी में नवाचार' विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन उन्होंने ये बातें कही। नेशनल चेंग कुंग यूनिवर्सिटी, ताइवान डॉ. चुंग यिंग लिन ने मानव स्वास्थ्य पर इंटरनेट की लत के प्रभावों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जब लोग सोशल मीडिया तक पहुंचने के लिए स्मार्टफोन का अधिक उपयोग करते हैं, तब उनकी शारीरिक गतिविधियों में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.