चम्पावत, मार्च 19 -- डीएम मनीष कुमार ने टेलीकॉम कंपनियों को संचार सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में उन्होंने जिले की नेटवर्क सुविधा की समीक्षा की। चम्पावत कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार ने टेलीकॉम समिति की बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, नेटवर्क विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी ऑनलाइन सेवाओं की समीक्षा की। डीएम ने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्माणाधीन टॉवरों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने नेटवर्क विहीन स्कूलों और ग्राम पंचायतों को दूरसंचार सुविधा से जोड़ने को कहा। डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ और विभागीय अधिकारियों को नेटवर्क विहीन स्कूल, पंचायत भवन, सीएससी की सूची देने के निर्देश दिए। बैठक में आधार अनुश्रवण, आधार नामांकन, अपडेट केंद्रों पर भी चर्चा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.