चम्पावत, जुलाई 15 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले की दूरस्थ क्षेत्रों की पेयजल और ऊर्जा व्यवस्था सुधरेगी। इन क्षेत्रों में 50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 3.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को पेयजल और ऊर्जा की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए शासन ने 3.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल और ऊर्जा सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप और 31 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसकी स्थापना के लिए शासन से 3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता होने के साथ ही सौर ऊर्जा आधार...