चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत। पूर्णागिरि क्षेत्र के गांव कोटकेंद्री के मूल और हाल नायकगोठ निवासी के कार्तिक सिंह ने सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल तथा उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने वाले कार्तिक सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक साल की ऑफिसर ट्रेनिंग के बाद बीते सात मार्च को चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बने। इनका परिवार सन 1968 से लगातार भारतीय सेना में सेवा दे रहा है, जिनमें इनके दादा हवलदार सोबन सिंह 1971 की भारत -बंग्लादेश लड़ाई में पूर्वी स्टार प्राप्तकर्ता हैं। इनके पिता सूबेदार रमेश सिंह भी वर्तमान में आर्मी में कार्यरत हैं, जबकि इनके चाचा हवलदार अर्जुन सिंह और चेचरा भाई नायक दीपक सिंह भी भारतीय थल सेना में कार्यरत है। कार्तिक सिंह का छोटा भाई विदित सिंह एनआईटी सिलचर से पढ़ाई कर...