देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल गांव के लोगों के लिए ऐसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में मददगार साबित हो रहे हैं जहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राफिक एरा की ऐसी ही एक यूनिट ने रुद्रप्रयाग के जगतोली दशज्युला गांव में शिविर लगाकर 81 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई दी। गांव के लोगों ने बताया कि गांव का सबसे नजदीकी अस्पताल 52 किलोमीटर दूर है। गांव के लोगों ने ग्राफिक एरा के सचल चिकित्सा दल का आभार जताया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने किया। उद्घाटन समारोह में बैंजी कांडई प्रधान सोनम नेगी, शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, जगतोली दशज्युला महोत्सव के महासचिव कालिका प्रसाद कांडपाल आदि मौजूद रहे। टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश पाठक, ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा, ...