रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। भारत के डिजिटल सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में दूरसंचार विभाग (डॉट), बिहार एलएसए (झारखंड इकाई) ने संचार मित्र योजना के तहत छात्र स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड और आईआईआईटी रांची के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की, जिन्हें 'डिजिटल फ्रेंड्स' यानी संचार मित्र के रूप में नामित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल टावर रेडिएशन को लेकर फैली आशंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया गया कि भारत के ईएमएफ मानक अंतरराष्ट्रीय मानकों से दस गुना अधिक सख्त और सुरक्षित हैं। इसके अलावा, छात्रों को फर्जी लिंक, अंतरराष्ट्रीय कॉल फ्रॉड और केवाईसी अपडेट घोटालों जैसे नए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.