दूरसंचार परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
पिथौरागढ़, अगस्त 19 -- पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में 4जी सेचुरेशन परियोजना, भारतनेट परियोजना सहित दूरसंचार से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल 95 मोबाइल टावर स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 61 टावर स्थापित कर सेवाएं संचालित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने शेष टावरों के निर्माण व संचालन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि दूरस्थ एवं संचार सुविधा से वंचित क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बेहतर दूरसंचार सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.