नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या जून में मामूली बढ़कर 134.8 करोड़ हो गई। इसमें भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी सबसे अधिक रही। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार, भारती एयरटेल ने मई की तुलना में जून में सबसे अधिक 31.63 लाख नए ग्राहक जोड़े। इनमें 29.89 लाख मोबाइल और 1.73 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल हैं। इसके बाद रिलायंस जियो का स्थान रहा, जिसने कुल 22.91 लाख नए ग्राहक जोड़े। इनमें 21.46 लाख मोबाइल और 1.44 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...