लातेहार, अप्रैल 24 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला-कुटमू मार्ग स्थित दूरभाष केंद्र के पास का सोलर जलमीनार पिछले कई माह से खराब है। इससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, यात्रियों और आसपास के लोगों को अपनी प्यास बुझाने में काफी परेशानी हो रही है। इसबारे में ग्रामीण सुदीप सिंह,रमेश सिंह,गुड्डू पासवान,राका भूईयाँ आदि ने बताया कि उक्त जलमीनार कुटमू-बेतला मेन रोड के किनारे होने की वजह से गर्मी के दिनों में मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीर,यात्री और पर्यटक अपनी प्यास बुझाते थे। पर उसके खराब होने से अब लोगों को भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझाना मुश्किल हो गया है। वहीं पंचायत की मुखिया मंजू देबी ने कहा कि सभी खराब पड़े चापानलों और सोलर जलमीनारों की सूची पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बरवाडीह को भेज दी गई है। उक्त खराब जलमीनार को बहुत जल्द ठीक करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.