बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर ईएनटी विशेषज्ञ डा. भूपेंद्र सिंह ने डेढ़ साल के मासूम के गले में फंसा त्रिशूल लाकेट दूरबीन विधि से निकाला। नरैनी क्षेत्र धोबन पुरवा निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम मयंक के गले के अंदर त्रिशूल डिजाइन का पीतल का लॉकेट चला गया था। जिससे वह खाने की नली में फंस गया था। जिसे डॉक्टर ने लॉकेट बगैर चीरा लगाए दूरबीन पद्दति से निकाल दिया, जिससे मासूम की जान बच गई। इससे पहले मरीज कई अस्पतालों में भटकता रहा लेकिन उसे लाभ नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.