गंगापार, अगस्त 21 -- भारत में कंप्यूटर,सूचना और संचार के क्षेत्र में जो क्रांति आई और विश्व में देश का जो आज झंडा बुलंद हैं, इसकी नींव रखने वाले दूरदर्शी सोच प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी। उनकी सोच युवाओं के कल्याण और विकास उनमुखी थी। उन्होंने ही मताधिकार की आयु को 21 से घटाकर 18 की थी ताकि युवाओं को भी अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि और सरकार चुनने का अवसर प्राप्त हो। उक्त बातें फूलपुर नगर पंचायत के लोचनगंज मोहल्ले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभी को सम्बोधित करते हुए वयोवृद्ध कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण द्विवेदी राजा बाबू ने कहीं। यह भी पढ़ें- दूरसंचार क्रांति की शुरुआत समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे राजीव गांधी ने : डॉ श्रीधर तिवारी उन्होंने कहा कि राजीव जी का देश के विकास में योगदान अतुलनीय है। पार्टी...