पटना, फरवरी 1 -- हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि केंद्रीय बजट देश को अंत्योदय से अभ्युदय तक और अर्थव्यवस्था से सामर्थ्य की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट है। डॉ. सुमन ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने के साथ सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तीकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट के प्रावधानों में युवा शक्ति के लिए शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, किसानों की आय वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.