हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। हास्य कवि अजीत शुक्ल ने एक बार फिर अपनी कविता के हुनर से हरदोई जनपद को गौरवान्वित किया है। जल्द दूरदर्शन पर कविताएं सुनाते दिखेंगे। शहर के कृष्ण नगरिया निवासी अजीत शुक्ल पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। उन्होंने अपनी काव्य प्रतिभा से पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। पूर्व में न्यूज 18 के चर्चित टीवी शो लपेटे में नेता जी, शेमारू टीवी के वाह भाई वाह, आज तक, न्यूज 24, जी न्यूज, भारत समाचार व दूरदर्शन पर कविताएं प्रसारित हो चुकी हैं। दूरदर्शन लखनऊ द्वारा प्रसारित होने वाले वन्समोर कार्यक्रम का शूट सोमवार को किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : द्विजदेनी स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए कवि वियोगी कार्यक्रम का प्रसारण चार मई दिन सोमवार को शाम 7:30 बजे किया जाएगा। कवि अजीत शुक्ल के कार्यक्रम को लेकर...