दूरदर्शन केंद्र ने तैयार की किसानों को सर्मिपित विशेष डॉक्यूमेंट्री, जल्द होगा प्रसारण
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर अब कृषकों और इनकी तकनीक को अपने व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने जा रहा है। इसके लिए केंद्र ने किसानों को समर्पित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। जल्द ही इसका प्रसारण भी किया जाएगा।
किसानों की मक्के की खेती दूरदर्शन केंद्र प्रशासन के अनुसार, नाथ नगर क्षेत्र स्थित गायघाट गांव व इसके आसपास के किसान एक साल में तीन बार फसल काट रहे हैं। दरअसल, यहां के किसान मक्के की खेती करते हुए कम लागत में अधिक लाभ कमा रहे हैं। इनका मानना है कि समय के अनुसार, यह खेती उनके लिए बेहतर एक विकल्प है। दूरदर्शन केंद्र ने इस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यहां के किसानों से संवाद कर जानकारी एकत्रित की और उसे डॉक्यूमेंट्री की शक्ल देने का निर्णय लिया। केंद्र प्रशासन का कहना है कि कृषि विभाग से सेवानिवृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.