नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दूरदर्शन पर कई टीवी शोज आए जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बड़े से बड़े इतिहास रचे हैं। कई तो ऐसे शोज हैं जो आज भी लोगों के दिल में जगह बनाए हुए हैं। अब हम आपको एक ऐसे शो के बारे में बताने वाले हैं जिसे काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस शो को देखकर एक बार तो अमिताभ बच्चन भी कुर्सी से गिर गए थे।जया बच्चन ने बोला था शो बनाने को शो के डायरेक्टर आनंद महेंद्रू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'साल 1992 में जया बच्चन मेरे पास आई थीं और उन्होंने कहा था कि मैं यूके में एक चैनल खोल रही हूं और चाहती हूं कि तुम उसके लिए एक कॉमेडी शो बनाओ। मैंने ज्वाइंट फैमिली पर एक कॉमेडी शो बनाने का सोचा।'अमिताभ बच्चन कुर्सी से गिर गए आनंद ने आगे कहा था, 'इसके बाद मैंने पायलट वाला एपिसोड शूट किया शो का और जया को भेज दिया। फिर मुझे एक दिन अ...