दूरदराज क्षेत्रों में ड्यूटी लगाने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रोष
मेरठ, मई 15 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जनगणना ड्यूटी उनके अपने क्षेत्रों के बजाय दूरस्थ इलाकों में लगाए जाने पर नाराजगी जताई है। कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी ड्यूटी उनके ही कार्यक्षेत्र में लगाई जाए। इस संबंध में उन्होंने डीएम और सीडीओ से समाधान की मांग की है। आरोप लगाया कि जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आश्वासन दिया गया था कि ड्यूटी उनके अपने क्षेत्र में ही लगाई जाएगी। इसी आधार पर उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए थे। अब बाहरी क्षेत्रों में ड्यूटी लगा दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से ड्यूटी आवंटन में संशोधन करने की मांग की है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतोष, सीता रानी, मीनाक्षी, सुनीता, प्रमोद, रिहाना, दरखशां प्रवीन, कौसर जहां, समरीन, कुसुम, बबीता, निर्मला, अनीता, कुसुमलता, मधु शर्मा, गीता देवी आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.