सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता जिले के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक ब्लॉकों में किसान कल्याण केन्द्र का निर्माण कराने की योजना तैयार की गई है। कृषि विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर दो ब्लॉकों में किसान कल्याण केन्द्र बनाने के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। किसान कल्याण केन्द्र बनने से 71 हजार 709 कृषकों को लाभ मिलेगा।जनपद में किसानों को प्रशिक्षण, जानकारी देने, बीज उपलब्ध कराने, मिट्टा का नमूना एकत्रित करने समेत कई सुविधाओं को देने के लिए किसान कल्याण केन्द्र का निर्माण कराया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से विकास खंड भदैयां व दूबेपुर क्षेत्र में किसान कल्याण केन्द्र बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई। शासन ने दोनों ब्लॉकों में किसान कल्याण केन्द्र के निर्माण के लिए दो करोड़ 42 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृति किया है।...