देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा 'दून हस्तशिल्प बाजार 2026' का आयोजन 2 व 3 मई को होटल सैफरॉन लीफ में किया जाएगा। ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देगी। आयोजन में देहरादून के साथ ऋषिकेश, रुड़की, सहारनपुर, इंदौर, आगरा और दिल्ली की महिला उद्यमी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम में दिव्यांग बेटियों को भी स्टॉल लगाने का अवसर मिलेगा। साथ ही लेडीज रैंप वॉक, बच्चों की ड्रॉइंग व डांस प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉ. गोयल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की। इस अवसर पर मेजर जनरल शम्मी सबरवाल, कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, दीपा प्रसाद, इंदु गोयल, प्रिया गुलाटी, सुनील अग्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.