देहरादून, अप्रैल 29 -- हर्षल फाउंडेशन द्वारा 'दून हस्तशिल्प बाजार 2026' का आयोजन 2 और 3 मई को होटल सैफरॉन लीफ में किया जाएगा। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देगी। आयोजन में देहरादून के साथ ऋषिकेश, रुड़की, सहारनपुर, इंदौर, आगरा और दिल्ली की महिला उद्यमी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम में दिव्यांग बेटियों को भी स्टॉल लगाने का अवसर मिलेगा। साथ ही लेडीज रैंप वॉक, बच्चों की ड्रॉइंग व डांस प्रतियोगिता समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉ. गोयल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- दून हस्तशिल्प बाजार 2026: महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच इस अवसर पर मे...