छपरा, अप्रैल 3 -- छपरा। शहर के प्रतिष्ठित दून सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया है। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा की सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम गौरवान्वित किया है। सफल विद्यार्थियों में आतिश कुमार, रिशभ श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, आदित्य राज, अनीश कुमार, अनीवेश कुमार, अरण्व कुमार पांडेय,रिशु राज, मनु सिंह, मयंक कुमार, हषिॅत प्रत्युष ,प्रभात शंकर, आदर्श अभिषेक, आशुतोष गुप्ता,रुद्र प्रताप व इशानी शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दून सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम...