देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। शहर के फुटबॉल इतिहास में बुधवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। दून सिटी एफसी एंड अकादमी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की प्रतिष्ठित 'एकेडमी एक्रिडिटेशन' प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह गौरव प्राप्त करने वाली यह देहरादून की पहली फुटबॉल अकादमी व क्लब बन गया है। प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता के दौरान अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक प्रवीण फरासी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मान्यता खिलाड़ियों के विकास, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना और चिकित्सा मानकों पर खरी उतरने के बाद मिली है। श्री फरासी ने इस सफलता का श्रेय छह वर्षों की कड़ी मेहनत और सभी सहयोगियों के समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि अब दून के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के...