देहरादून, फरवरी 19 -- देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। आसमान में बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य में एक बार फिर से हल्की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि आने वाले समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव के कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं और हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.