देहरादून, सितम्बर 20 -- गढ़ी कैंट क्षेत्र स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल समिति में एक करोड़ रुपये से अधिक के गबन और फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। समिति के एक सदस्य की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि राजपुर रोड निवासी हरीश मित्तल ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि समिति के अभिलेखों में हेरफेरी कर 2019 और 2020 की बैठकों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी सदस्यों को जोड़ा गया था। इस मिलीभगत और षड्यंत्र में चंद्र शेखर शिमाल, उनकी पत्नी विनीता शिमाल, धीरेंद्र कुमार शिमाल और अमिता बहुगुणा निवासी आम बाग, गढ़ी कैंट शामिल रहे। आरोप है कि पदाधिकारी चंद्र शेखर शिमाल ने स्कूल कोष से 64 ...