देहरादून, जून 20 -- देहरादून। जाखन दून विहार में सीवर का पानी घरों में घुसने और जल संस्थान द्वारा उचित समाधान न करने पर स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद संजय नौटियाल और स्थानीय रेजीडेंट सोसाइटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जल संस्थान के उत्तर डिवीजन के ईई संजय सिंह का घेराव किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बापूनगर और दून विहार में दिनों दिन समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोग महामारी की आंशका से डरे हुए हैं। यदि जल संस्थान ने उचित समाधान नहीं किया तो उन्हें मुख्यालय में प्रदर्शन को मजबूर होना होगा। लोगों ने कहा कि घरों में सीवर युक्त पानी आने से इंकार नहीं किया जा सकता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...